
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः जेबीवीएनएल के सहायक अभियंता दिलेश्वर महतो और कनीय अभियंता सन्नी कुमार बाबा के नेतृत्व में जेबीवीएनएल की टीम ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के तृतीय चरण का विजिट किया तथा बिजली से संबंधित समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान जेबीवीएनएल की टीम को उन स्थानों और प्वाईंट्स पॉइंट्स को दिखाया गया, जिसे दुरुस्त करने से ब्रेकडाउन और लोड शेडिंग मे व्यापक कमी आ सकती है. वहीं, उपस्थित लघु उद्यमियों द्वारा अपनी समस्यायें भी रखी गई, जिसका सकारात्मक जबाब और सुधार का आश्वासन दिया गया. इस दौरान इसरो के अध्यक्ष रुपेश कतरियार, संदीप मिश्रा, गौतम महापात्रा, अवनीत मूतरेजा, शम्भू मोदी, सतेंद्र सिंह बिट्टू, अवधेश सिंह सहित अन्य उद्यमी भी थे. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इसरो के एक प्रतिनिधिमण्डल ने विद्युत् अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की थी तथा उन्हें औद्योगिक क्षेत्र के तृतीय चरण से संबंधित उद्यमियों की बिजली की समस्या से विस्तार से अवगत कराया गया था. और समस्या का निदान कराने का अनुरोध भी किया गया था. तत्पश्चात अधीक्षक अभियंता द्वारा मातहत पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का निदान कराने का निदेश दिया गया था.

