
उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आदित्यपुर क्षेत्र में कराए जा रहे केबल बिछाने के कार्य में अनियमितता और लापरवाही बरतने की बात सामने आई है. इस संबंध में झारखंड चेतना मंच की टीम ने विद्युत अभियंता प्रबंधक से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सोपा.
ज्ञापन में वोल्टाज कंपनी के ऊपर घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है, जिसके कारण पोल के तारों और ज्वाइंटर बॉक्स में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. टीम ने ने मामले की जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की मांग की है. इस अवसर पर सुरेश धारी, समरेंद्र नाथ तिवारी उपस्थित थे.
Advertisement
<

