
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): रेलवे कॉलोनी, आदित्यपुर_02 स्थित शिव_दुर्गा_साईं_राम मन्दिर परिसर में आज एनआईटी, जमशेदपुर में लिपिक के रुप में कार्यरत अर्जुन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजली दी गई तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन भी रखा गया. उल्लेखनीय है कि सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले स्व सिंह का पिछले दिनों उपचार के क्रम में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था. वे लगभग 52 वर्ष के थे तथा विगत 20 वर्ष की अवधि से मन्दिर कमिटी में सक्रिय थे. इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक शांति देवी, अध्यक्ष राजू प्रसाद उर्फ टुनटुन, सत्यप्रकाश सुधांशू, जयशंकर लाल कर्ण, शिव शंकर यादव, एस एन मिश्रा, राहुल यादव, डॉ मदीना, रामनाथ निराला, मथुरा प्रसाद यादव, श्रीनिवास यादव, सिमरन आदि उपस्थित थे.

