
उदित वाणी, आदित्यपुर : भाजपा की विचारधारा से प्रभावित आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक आगामी 9 मार्च को दिन के 11 बजे से मोटल मधुवन, आदित्यपुर में आहूत की गई है. बैठक में पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा, नव निर्वाचित महापौर संजय सरदार, पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव तथा जिला प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगे. बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर पद के चुनाव को लेकर विचार मंथन किया जाएगा.
Advertisement
<

