
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-04 स्थित आरआईटी मंडल भाजपा के चुनाव कार्यालय में आज भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार के संकल्प पत्र जारी किया गया. संकल्प पत्र का विमोचन प्रदेश भाजपा के महामंत्री सह राज्य सभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने किया. 17 सूत्री संकल्प पत्र में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था, पेयजल समस्या का स्थाई समाधान, खड़काई नदी आधारित जल प्रबंधन योजना, जल संरक्षण अभियान, होल्डिंग म्यूटेशन की सरल और सहज व्यवस्था, धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के आस-पास मूलभूत सुविधाएं, डिजिटल एवं स्मार्ट नगर निगम, हरित एवं सुंदर आदित्यपुर, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, नागरिक सहभागिता, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए सार्वजनिक सुविधाएं, सामुदायिक भवन की स्थापना, सड़क एवं ट्रेफिक सुधार, स्वास्थ्य सुविधाएं, युवाओं के लिए रोजगार और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम एवं फुटबॉल मैदान का उल्लेख किया गया है.
आदित्यपुर की लंबित जलापूर्ति योजना के लिए सरकार जिम्मेवार: प्रदीप वर्मा
विमोचन के बाद प्रदीप वर्मा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों की जानकार आलोचना की तथा विगत 7 वर्षों से लंबित आदित्यपुर की जलापूर्ति योजना के लिए वर्तमान राज्य सरकार को पूर्णतः जिम्मेवार बताया. पार्टी सिंबल पर चुनाव न होने को श्री वर्मा ने राज्य सरकार की विफलता करार दिया. इस अवसर पर पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, राकेश सिंह, मनोज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, रमेश हांसदा, आरआईटी मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिषेक विशाल, अमितेश अमर, ऊषा पांडेय, बीरेंद्र सिंह, जगदीश मंडल, सुनील श्रीवास्तव, विनय कृष्ण राजू, दीनानाथ शर्मा, अनिल मिश्रा, शनि कुमार आदि उपस्थित थे.

