
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): भाजपा नेता विशु महतो ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या_20 अंतर्गत बूथ संख्या_136 (विद्युत बोर्ड ऑफिस),138 (ओड़िया मध्य विद्यालय), 139 (ओड़िया मध्य विद्यालय) के बीएलओ पर नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची के मिलान में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में बयान जारी कर श्री महतो ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में बिशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. परन्तु वॉर्ड संख्या_20 के बीएलओ के द्वारा अब_तक ना तो मैंपिंग किया गया है तथा न हीं नगर निगम चुनाव में वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक हीं किया गया. कई बीएलओ नगर निगम चुनाव में बूथ में भी ससमय उपस्थित नहीं थे. श्री महतो ने राज्य निर्वाचन आयोग से ऐसे बीएलओ पर कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है. श्री महतो ने इसकी सूचना गम्हरिया के अंचल अधिकारी को भी दी है

