
उदित वाणी, आदित्यपुर : बांका जिला (बिहार) के बड़ी ढाका गांव में शनिवार को राज्य सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय यादव की माता स्व प्राणवती देवी का श्राद्धक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में राज्य के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र महतो, स्वास्थ्य मंत्री डॉ ईरफान अंसारी सहित सैकड़ों वीवीआईपी और हजारों वीआईपी शामिल हुए.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व प्राणवती देवी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. वहीं, बिहार के उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने भी स्व प्राणवती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
श्राद्ध कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही. सीएम हेमन्त सोरेन की पुरेन्द्र ने की आगवानी मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की अगवानी राजद नेता एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने की. इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

