
उदित वाणी, आदित्यपुर : अशियाना आदित्य रेसिडेंस मेंटेनेंस सेल्फ सपोर्टिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी की आम सभा सोसाइटी के क्लब हाउस परिसर में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता एवं संचालन सोसाइटी के अध्यक्ष मेजर सत्यनारायण ने किया. सभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों के अनुसार, आरडब्ल्यूए, रेरा के निर्देशों के अनुरूप कॉमन एरिया का विलेख (डीड) के कानूनी एवं भौतिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कराने, एएचएल द्वारा असहयोग की स्थिति में आरडब्ल्यूए को विधिक कार्रवाई करने के लिए अधिकृत करने तथा एएचएल द्वारा 251 किलो लीटर पानी की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित होने तक फ्लैट मालिकों से किसी प्रकार का अतिरिक्त जल शुल्क नहीं लेने की बात कही गई.

वहीं, एएचएल द्वारा आरडब्ल्यूए को अपने सेवा भागीदारों के साथ रख_रखाव समझौता करने का अधिकार प्रदान किया गया, ताकि मासिक रख_रखाव शुल्क को कम किया जा सके. वहीं, रख_रखाव बिल में जीएसटी के बोझ को कम करने हेतु संभावनाएं तलाशने का भी निर्णय लिया गया. साथ हीं एएचएल एवं एएमएसएल प्रचलित अधिनियमों के अनुसार ब्याज सहित पूंजी शुल्क एवं क्लब हाउस बुकिंग राशि को आरडब्ल्यूए के पंजीकृत खाते में हस्तांतरित करने और एएचएल एवं एएमएसएल द्वारा ऑडिट किए गए सभी वित्तीय विवरण उपलब्ध कराने की बात भी कही गई.
इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव दीपेन सरकार, संयुक्त सचिव पी के सिंह, कोषाध्यक्ष नीतिका पेरिवाल, सह कोषाध्यक्ष पुष्कर कुमार, सदस्य प्रीतम कुमार, अनुपम सिकर, डॉ सिकंदर प्रसाद, डॉ पूनम सिंह, पुष्पा सिंह, सुनीता वर्मा, स्नेहा सिंह, नियति राय, स्नेहा बिस्वास सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन सोसाइटी के उपाध्यक्ष राजीव नंदन ने किया.

