
उदित वाणी, आदित्यपुर : पुलिस निरीक्षक सह ट्रेफिक थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में आज अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया थाना चौक तक चला. अभियान के दौरान अवैध पार्किंग एवं चालक विहीन वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के अनुसार कार्यवाही की गई. इस कारवाई में चालक विहीन अवैध पार्किंग किए गए कुल 41 वाहनो पर करीब 2.40 रुपये का ऑन लाइन फाइन किया गया. साथ हीं हो रहे दुर्घटना को रोक थाम हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया.
See also आदित्यपुर नगर निगम: वोटिंग से पहले ही इन्हे मिल गया जीत का प्रमाण पत्र, जानिए क्या है मामला
Advertisement
<

