
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में टोल ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी. इस घटना में महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई तथा उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, घटना के बाद चालक ऑटो सहित फरार होने में सफल रहा. घटना आज दोपहर लगभग 2 बजे की बताई जाती है. एक अज्ञात ऑटो ने 67 वर्षीय वृद्ध महिला को टक्कर मार दी. जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस की टीम स्थल पर मौके पर पहुंची.
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया. वहीं, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने बताया कि वृद्ध महिला कहीं से लकड़ी लेकर लौट रही थी, इसी दौरान अज्ञात ऑटो ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सड़क किनारे सुरक्षित बैठाया और पुलिस को सूचना दी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस घायल महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है. परिजनों की पहचान होते ही उन्हें घटना की सूचना दी जाएगी.

