
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा आज गम्हरिया क्षेत्र में अतिक्रमण जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान गम्हरिया बाजार और गम्हरिया सर्विस रोड में अतिक्रमित स्थल पर चल रही दुकानों की जांच की गई. अभियान के दौरान अतिक्रमित स्थल पर संचालित दुकान संचालकों से जुर्माना वसूला गया. साथ हीं आगे से अतिक्रमण पाये जाने पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगाने की बात भी कही गई. नगर निगम का यह अभियान हर दिन जारी रहेगा. नगर निगम की टीम ने आम लोगों से अतिक्रमण न करने की अपील की है, ताकि आम जनता को परेशानी नही हो.
Advertisement
<

