
उदित वाणी, आदित्यपुर : भाजपा समर्थित आदित्यपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी संजय सरदार की अनदेखी की वजह से आदित्यपुर–01 क्षेत्र (पान दुकान चौक और आस–पास) के आम भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थक मतदाताओं में नाराजगी व्याप्त है. प्रत्याशी की अनदेखी की वजह से ऐसे आम कार्यकर्ता और समर्थक मतदाताओं को भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी के पक्ष में आकर्षित करने, समर्थन जुटाने और माहौल बनाने के बजाय अपने घर में बैठकर आराम कर रहे हैं.
आम भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थक मतदाताओं को इस बात का मलाल है कि भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी श्री सरदार के द्वारा अब_तक न तो क्षेत्र के आम भाजपाइयों से मुलाकात कर उनके साथ चुनावी चर्चा कर चुनाव अभियान में जुटने का निर्देश दिया गया. और न हीं समर्थक मतदाताओं से मुलाकात कर उनसे समर्थन मांगा गया है. जबकि महापौर पद के कुछ अन्य प्रत्याशियों के द्वारा आम लोगों से मिलने जुलने ओर समर्थन मांगने का काम शुरु कर दिया गया है. वहीं, भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी और मुख्य धारा के प्रमुख भाजपाई अब_तक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं.

