
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के द्वारा आज मार्ग संख्या_32, आदित्यपुर-02 स्थित कार्यालय में भारत का 76वां संविधान दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र एवं भारत के संविधान की पुस्तक पर मालायर्पण कर सम्मान अर्पित किया गया. संस्था के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओमप्रकाश ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी अधिवक्ताओं को अंगीकृत कराया.

वहीं, उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने भारत के संविधान के प्रति पूर्ण आस्था एवं सम्मान व्यक्त करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक संविधान को मूल रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर संस्था की संरक्षक रंजनी मिश्रा, संरक्षक देवाशीष कुंडू, संरक्षक राजेश कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, निशांत कुमार, सुमन कुमार विश्वकर्मा, सचिव रवि शंकर पासवान, संयुक्त सचिव मनोज कुमार व निशांत कुमार, प्रवक्ता महेश ठाकुर उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डी एन ओझा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संघ के संरक्षक सह वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाइन ने किया.

