
उदित वाणी, आदित्यपुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज दिनांक 27 अगस्त 2025 को आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस लेन में विशेष कार्रवाई की गई. इस दौरान डेंजर तरीके से खड़े किए गए कुल **55 वाहनों** को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत करवाई की गई.
पुलिस की इस कार्रवाई में सभी वाहन मालिकों पर मिलाकर कुल ₹89,750 का जुर्माना लगाया गया.
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार खतरनाक तरीके से वाहन पार्क करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जिम्मेदारी दिखाते हुए सड़कों और सर्विस लेन पर वाहन खड़ा करते समय यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके.
Advertisement
<

