
उदित वाणी, आदित्यपुर : समाज विज्ञानी रविन्द्र नाथ चौबे ने आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक से जयप्रकाश उद्यान घाट और घाट जाने वाले रास्ते पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है. प्रशासक के निर्देश पर आज कनीय अभियन्ता के द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया. और उनके द्वारा कल दोपहर तक वहां प्रकाश व्यवस्था कराने की बात भी कही गई. वहीं, श्री चौबे के अनुरोध पर कनीय अभियन्ता बाल किशोर दोराई के द्वारा पान दुकान चौक के हाई मास्ट लाइट को दुरुस्त कर चालू करा दिया गया, जो कि विगत तीन महीने में तीन बार दुरुस्त होने के बाद भी पिछले एक सप्ताह से खराब था.
Advertisement
<

