
उदित वाणी, आदित्यपुर : श्रीश्री दिन्दली सार्वजानिन दुर्गा पुजा कमिटी के द्वारा फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर_01 में निर्मित पूजा पंडाल आज उद्घाटित हुआ. इस पूजा पंडाल का उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने फीता काटकर किया. वहीं, पूजा पंडाल के उद्घाटन के बाद फुटबॉल मैदान के प्रसिद्ध मेला का भी आज देर शाम शुभारंभ हुआ. उल्लेखनीय है कि यहां काल्पनिक आकृति के पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है. इस पूजा की शुरुआत वर्ष 1973 में हुई थी.

कार्यक्रम का संचालन कमिटी के संरक्षक छबि महतो ने किया. इस अवसर पर समाजसेवी आर के सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, झामुमो नेता गणेश चौधरी, संतोष महतो, झायुमो के जिलाध्यक्ष भगलू सोरेन, पूजा कमिटी के अध्यक्ष अशोक महतो उर्फ लालटू महतो, वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा, वरीय झामुमो नेता आस्तिक महतो, नगर निगम की पूर्व पार्षद राजरानी महतो, आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, राजेश लाहा सहित कमिटी के रितेन महतो, गुरजीत सिंह, रतन गोराई, छुटुन महतो, मनसा महतो, अमित प्रामाणिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

