
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): खरकई नया पुल के पास एक महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में आदित्यपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान इस्माइल आलम के रूप में हुई है, जो आजादनगर थाना क्षेत्र के ग्रीनवैली रोड नंबर 17 का निवासी है. पुलिस ने उसके पास से लूटी गई सोने की चेन और काले रंग की बाइक (संख्या– JH05B H/5895) बरामद कर ली है.
यह कार्रवाई कांड संख्या 344/25, दिनांक 09.11.2025, धारा 304(2) बीएनएस के तहत की गई. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की, अवर निरीक्षक कौशल कुमार, विनोद कुमार टुडू, नितेश कुमार पांडेय, दीपक कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

