
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): झामुमो, सरायकेला-खरसवां जिला समिति द्वारा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए 11 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी. यह कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में होगा.
झामुमो कार्यकर्ताओं को आमंत्रण
सभा में झामुमो केंद्रीय समिति, जिला समिति, नगर समिति, प्रखंड समिति और पंचायत समिति के पदाधिकारी, वर्ग संगठन के प्रतिनिधि तथा सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है.
संगठन की एकजुटता का अवसर
यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का अवसर होगा, बल्कि संगठन की एकजुटता और दिशोम गुरु के विचारों को साझा करने का भी मंच बनेगा.
Advertisement
<
