
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्या इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार के नेतृत्व में संस्थान की टीम ने डीवीसी मुख्यालय, कोलकाता का विजिट किया तथा वहां की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की. इस क्रम में उन्होंने डायरेक्टर ऑपरेशन तरुण कुमार से शिष्टाचार मुलाकात भी की, जिन्होंने डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल के छात्रों का मार्गदर्शन किया. तत्पश्चात टीम ने साइंस सिटी का भ्रमण भी किया. इस अवसर पर विप्लव बंटी शुक्ला, विश्वजीत कुमार नायक, अमरदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

