
उदित वाणी, आदित्यपुर : युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने आज आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-30 से नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पूर्व श्री झा ने वास्तु विहार सोसायटी के हनुमान मंदिर में पूजन कर क्षेत्रीय लोगों से आशीर्वाद लिया तथा उसके बाद सरायकेला के लिए रवाना हुए. नामांकन के बाद अभय झा ने बताया कि अगर पिछले पार्षद और नगर निगम ने काम किया होता, तो आज हमें चुनाव लड़ने की जरूरत ही ना पड़ती.
उन्होंने वॉर्ड संख्या-30 में जागृति मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने और ओपन जिम के साथ प्लेग्राउंड/खेल अकादमी का निर्माण कराने और पानी की समस्या के निदान के लिए डीप बोरिंग और पाइप जलापूर्ति सिस्टम को अविलंब अभिलंब चालू करवाने की भी बात कही. इस अवसर पर नीरज सिंह, मणिकांत सिंह, मृत्युंजय झा, कार्तिक झा, शिव कुमार, अनिकेत, रोशन ठाकुर, दिव्यांशु, कौशल कुमार, सूरज झा, बाबू झा, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे.

