
उदित वाणी, आदित्यपुर: गया के शेरघाटी में आयोजित एक सम्मान समारोह में युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा को सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया । यह कार्यक्रम विनरवाला प्रा. लि. के तत्वावधान में आयोजित किया गया था ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद *पप्पू यादव* थे । उन्होंने अभय झा को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर विनरवाला कंपनी के प्रबंध निदेशक सोनू चौधरी, आईटी मैनेजर विवेक सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
कंपनी द्वारा आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. अभय झा को यह सम्मान समाज में शिक्षा, स्वच्छता, युवाओं के सशक्तिकरण, और गरीबों की मदद जैसे क्षेत्रों में निरंतर काम करने के लिए दिया गया है.
कार्यक्रम में युवा जनशक्ति मोर्चा के पदाधिकारी विकास सिन्हा,विक्की सिन्हा और मणिकांत सिंह भी उपस्थित रहे .सभी ने अभय झा को सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे संगठन का सम्मान है.
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करें .अभय झा की सेवाएं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं .

