
उदित वाणी, रांची/घाटशिला : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल सोरेन को 38,500 वोटों के भारी अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है. सोमवार को विधानसभा सभागार में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सोमेश सोरेन को घाटशिला विधायक के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
सोमेश चंद्र सोरेन झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और दिवंगत नेता रामदास सोरेन के पुत्र हैं. उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को भारी मतों के अंतर से हराया. उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत से क्षेत्र में जश्न का माहौल है और समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया.
सोमेश सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए घाटशिला क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे.

