
उदित वाणी, घाटशिला : Chakulia नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष Somwari Soren को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
यह शपथ Karn Satyarthi (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त) द्वारा अनुमंडल सभागार, Ghatshila में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को जनहित में कार्य करने, नगर क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देने तथा निष्पक्ष, पारदर्शी और जनोन्मुखी तरीके से दायित्व निभाने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला, अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
See also GHATSHILA : अधिप्राप्ति 15 दिसम्बर से शुरू होगी, किसानों को बिचौलियों से सतर्क रहने की सलाह
Advertisement
<

