
उदित वाणी, आदित्यपुर : राममड़ैया बस्ती, आदित्यपुर में खरकई नदी से बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान राममड़ैया बस्ती निवासी रंजीत महली के 21 वर्षीय पुत्र संजय महली के रुप में हुई है. स्थानीय लोगों ने आज सुबह नदी में शव को तैरता हुआ देखा और उसे किनारे लाकर आदित्यपुर पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की दल-बल के साथ स्थल पर पहुंचे और पंचनामा करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.
Advertisement
<

