
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-2 से सनसनीखेज मामला सामने आया है. लैला कुमारी अपने दो मासूम बेटों आर्यन कुमार और हर्षित कुमार के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं. परिजनों ने शुक्रवार को कदमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
बीती शाम लैला अपने दोनों बच्चों को लेकर रामनगर छह नंबर रोड स्थित कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकलीं, लेकिन देर रात तक लौटीं नहीं. परिजनों ने पूरी रात रिश्तेदारों व आसपास के इलाकों में खोजबीन की, मगर तीनों का कोई सुराग नहीं मिला.
शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से लापता महिला व बच्चों को शीघ्र खोजने की गुहार लगाई. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है तथा संभावित स्थानों पर तलाश तेज कर दी गई है.
एक परिजन ने बताया, “कल शाम से हम परेशान हैं. पूरी रात खोजते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला. पुलिस से अपील है कि मेरी बहन और बच्चों को जल्द ढूंढा जाए.”

