
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया. पकड़ा गया आरोपी दुर्ग निवासी रवि कुमार साहू बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर में गश्त के दौरान आरपीएफ जवानों को संदिग्ध गतिविधि दिखी. इसी दौरान आरोपी एक यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उड़नदस्ता टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा. तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ.
आरपीएफ ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को टाटानगर रेल थाना के सुपुर्द कर दिया और उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया गया. मंगलवार को रेल पुलिस की पूछताछ में रवि कुमार साहू से स्टेशन क्षेत्र में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं से जुड़ी अहम जानकारियां भी सामने आई हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

