
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान उमर असलम उर्फ उमर खान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है.
पुलिस के अनुसार 10 मार्च की रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड स्थित बर्निंग घाट के पास एक संदिग्ध युवक बाइक के साथ घूम रहा है और चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया.
तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी बर्निंग घाट इलाके में बाइक चोरी की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

