
उदित वाणी, सरायकेला : उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमरी में अवैध क्वार्टजाइट खनन पर सख्त कार्रवाई की गई है. जिला खनन विभाग और नीमडीह थाना की संयुक्त टीम ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर निरीक्षण किया.
अवैध खनन के मिले पुख़्ता सबूत
जांच के दौरान टीम को घटनास्थल पर अवैध खनन के स्पष्ट प्रमाण मिले. इसके बाद भूमि स्वामी, ठेकेदार और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के ख़िलाफ़ नीमडीह थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

वाहन ज़ब्त, जांच जारी
इस कार्रवाई में अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी मशीन (वाहन संख्या – JH05W9604) और क्वार्टजाइट खनिज से भरा एक ट्रक (वाहन संख्या – WB37E4245) को ज़ब्त कर लिया गया है. पुलिस और प्रशासन मामले में क़ानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं.

