
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र स्थित गोड़ बस्ती के पास नदी से एक नाबालिग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शाम को स्थानीय लोगों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पहचान की कोशिश शुरू की. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
Advertisement
<

