
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार शाम करीब चार बजे निर्माण स्थल से लोहे के सरियों की चोरी करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान भालुबासा निवासी सौरभ मुखी के रूप में हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक निर्माण कार्य के लिए रखे गए सरिए उठा रहा था, तभी आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसे पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए और उसकी पिटाई कर दी. घटना के दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. हालांकि, मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई. बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया.
Advertisement
<

