
उदित वाणी, पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय के समीप पैसेंजर ऑटो रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन बच्ची, एक पुरुष समेत आठ लोग घायल हो गए. घटना मंगलवार शाम की है. घटना के संबंध में घायल रीमा कालिंदी, सुजाता पात्र ने कहा कि ओड़िशा के राउरकेला से एक विवाह समारोह में भाग लेने हेंसड़ा आए हुए थे.
इस बीच शाम के 5:00 बजे टाटानगर में गीतांजलि एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि इस बीच हल्दी पोखर बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय के समीप अनियंत्रित होकर टेंपो के पलट गया जिसके कारण दो बच्ची, एक महिला एवं एक पुरुष घायल हो गए जिसमें दो बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. घायलों का इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम जमशेदपुर में भर्ती कराया गया.

