
उदित वाणी, आदित्यपुर : लागतार हो रही वारिश के कारण खरकई नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हुईं है. वहीं, स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ा है. वर्तमान समय में खरकई नदी खतरे के निशान (129.96 मीटर) से ऊपर बह रही है. खरकई नदी के खतरे का स्तर 129 मीटर है. वहीं, स्वर्णरेखा नदी का वर्तमान जल स्तर 120.64 मीटर है, जिसका खतरे का जल स्तर 121.50 मीटर है.
जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे हुए क्षेत्रों, निम्न भूमि वाले मोहल्लों आदि में रहने वालों से विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यकता न होने पर जलभराव/नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की है. आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है.
Advertisement
<

