उदित वाणी, आदित्यपुर: भाजपा आरआईटी मंडल की कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई, जिसमें संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया.
वरिष्ठ नेताओं ने रखे अपने विचार
कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजा सिंहदेव, सह प्रभारी ब्रह्मानंद झा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंडल के प्रथम अध्यक्ष रहे जगदीश मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव एवं पूर्व प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपने विचार साझा किए.
कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भागीदारी
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह सहित निरंजन मिश्रा, स्वप्निल सिंह, रिंकू राय, भोगेन्द्रनाथ झा, सतीश शर्मा, प्रेम सिंह, शैलेश शर्मा, अभिषेक विशाल, अनुराग श्रीवास्तव, प्रभाकर शर्मा, प्रभुनाथ प्रसाद, लक्ष्मण राय, डी.एन. शर्मा, दीपक सिंह, अभिलाष मिश्रा, सत्यजीत साहू, श्यामबाबू दास, मधुकर श्रीवास्तव, अमित सिंह, अनिल मिश्रा, अशोक साहू, धीरज मिश्रा, रितेश सिंह, दिनेश साह, प्रकाश रंजन, शनि कुमार, सुशील सिंह, ज्ञान रंजन श्रीवास्तव, भूषण सिंह और अखिलेश चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
सफल संचालन एवं समापन
कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजेश चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सूरज भोला ने दिया. कार्यशाला में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।