
उदित वाणी, रांची : गुमला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर अर्टिगा कार से 1.30 लाख नकली नोट जब्त किया है तथा मामले में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. गुमला के एसडीपीओ ललित मीणा ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जांच अभियान के दौरान अर्टिगा कार की तलाशी के दौरान नकली नोट बरामद किया गया.
कार में रखे बैग में 500 के 260 जाली नोट यानी कुल एक लाख 30 हजार रुपये और 500 के असली नोट 5 यानी 500 रुपये बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में जशपुर के तुमला थाना क्षेत्र के झारमुंडा निवासी सुधन यादव, तुमला गांव अंकिरा निवासी गोस्वामी चौहान और नारायणपुर थाना क्षेत्र के के गोरिया निवासी दिलीप कुमार शामिल है.
Advertisement
<
