
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया में दुर्घटना के बाद अमित कुमार वर्मा नामक व्यक्ति का मालवाहक वाहन को बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने ले भागे. मामले को लेकर श्री वर्मा ने गम्हरिया थाना में अज्ञात दो लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी. जानकारी के अनुसार श्री वर्मा का टेंट हाऊस का कारोबार है. उसी का सामान खाली कर उनका वाहन दुकान की ओर आ रहा था, सर्विस रोड पर बाइक सवार दो लोग वाहन से टकरा गये.
जब चालक दोनों को उठाने के लिए वाहन से बाहर निकला तो दोनों व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज करने लगे. इसी क्रम में एक व्यक्ति मालवाहक वाहन में चढ़ा और वाहन लेकर चलते बना. काफी खोजबीन के बाद भी कहीं वाहन का पता नहीं चलने पर गम्हरिया थाना में लिखित देकर खोजबीन करने की गुहार लगायी है. पुलिस द्वारा खोजबीन के दौरान वाहन ऊषा मोड़ के पास से बरामद हुआ.

