
उदित वाणी, कोलाबीरा : सरायकेला थाना क्षेत्र के कांड्रा–सरायकेला मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. प्रखंड कार्यालय के समीप खड़े ब्रेकडाउन कंटेनर से एक बाइक सवार युवक की टक्कर हो गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.
मुरसलम आलम की टूटी जांच की हड्डी, एमजीएम रेफर
घायल युवक की पहचान चाईबासा (सीकेपी) के मुरसलम आलम (19) के रूप में हुई है. वह सिविल निर्माण कार्य में संलग्न है और सोमवार को काम के सिलसिले में कोलाबीरा आया था. सरायकेला बाजार जाते समय सड़क के किनारे खड़े कंटेनर को नहीं देख सका और उसकी पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी जांच (ठोड़ी) की हड्डी टूट गई.
समय रहते पहुंची एंबुलेंस, हालत गंभीर
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने मुरसलम को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देख उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

