
उदित वाणी, आदित्यपुर : चावला मोड़, आदित्यपुर के पास स्थित शर्मा बस्ती में आज अपराह्न तीन बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब अचानक अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे ब बस्ती के हीं राहुल पंडित ने दीपक मिश्रा नामक युवक के उपर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान भय का माहौल बनाने और फिरौती मांगने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई.
वहीं, हमलावरों के द्वारा दीपक मिश्रा के घर के सामने खड़ी 407 ट्रक, एक कार और पल्सर मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया गया. बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग विक्की नंदी गिरोह से जुड़े हुए थे. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस की टीम ने हवाई फायरिंग में प्रयुक्त खोखा बरामद किया है. पुलिस टीम अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है. साथ हीं मामले की जांच पड़ताल भी शुरु कर दी गई है.
वहीं, जानलेवा हमले में घायल दीपक को आदित्यपुर थाना लाकर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. संपर्क करने पर दीपक मिश्रा के पिता ने बताया कि बिट्टू नदी गिरोह के लोगों के द्वारा पूर्व में भी उनके घर पर आकर धमकी दी गई है. इस दौरान राहुल और उसके सहयोगियों ने दीपक से फिरौती की मांग की थी, जिसे न देने पर हमला किया गया. दीपक मिश्रा के पिताजी ने बताया कि मेरा बड़ा पुत्र दीपू मिश्रा रेलवे कॉन्टैक्टर है तथा उसका साइड में काम चलता है, जिसकी देखभाल उनके छोटे पुत्र दीपक मिश्रा द्वारा की जाती है.
आज उनका छोटा पुत्र साइट के काम में व्यस्त था. इसी दौरान राहुल पंडित एवं उनके सहयोगियों के द्वारा पहले हवाई फायरिंग की गई तथा उसके बाद चापड़ से हमला कर दिया, जिसमें छोटे पुत्र के दाहिना हाथ जख्मी हुआ है.

