
उदित वाणी, कोलाबीरा : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित नव प्राथमिक विद्यालय, नारायणपुर में बीते रविवार रात चोरी का प्रयास किया गया. अज्ञात चोरों ने स्कूल का मुख्य ताला तोड़कर परिसर में घुसने की कोशिश की. हालांकि वे कोई सामान चुराने में सफल नहीं हो सके.
सुबह टूटा मिला ताला, पंखा क्षतिग्रस्त
सोमवार सुबह जब शिक्षिका और बच्चे विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. भीतर जाने पर ऊपर लगा पंखा टूटा हुआ मिला. स्कूल की प्रधानाध्यापिका (एचएम) ने तत्काल आदित्यपुर थाना में एक लिखित आवेदन देकर घटना की सूचना दी.
ग्रामीणों में डर का माहौल
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बस्ती में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

