
उदित वाणी, जमशेदपुर : ग्रेड को लेकर टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) इंप्लाइज यूनियन की बैठक मंगलवार को प्रबंधन के साथ हुई, मगर सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर बात आगे नहीं बढ़ पाई. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और प्रबंधन के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, मगर कोई नतीजा नहीं निकला. इसके पहले यूनियन की एक बैठक हुई, जिसमें जल्द ही चुनाव कराने का फैसला लिया गया. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने यूनियन पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों के बारे में बात की. उल्लेखनीय है कि तीन साल पर होने वाला चुनाव मार्च माह से लंबित है.
Advertisement
<
