
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में कर्मचारियों को दूसरे प्लांटों में भेजे जाने का कर्मचारियों ने विरोध किया है. प्रबंधन ने बुधवार को चार कर्मचारियों को गुजरात के सानंद और चेन्नई कर दिया. कर्मचारियों को दिए गए पत्र में प्रबंधन ने सिटी अलाउंस का कोई जिक्र नहीं किया है.
कर्मचारियों का कहना है कि उनलोगों को बाहर भेजा जा रहा है, लेकिन सिटी अलाउंस कितना देंगे, इसका जिक्र नहीं. कर्मचारियों ने इस आदेश के खिलाफ शाम में बैठक की और गुरुवार को यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से मिलने का निर्णय लिया. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बुलाकर ईएसएस लेने या बाहर जाने की बात कही जा रही है.
Advertisement
<
