
उदित वाणी, जमशेदपुर : टिस्को इम्प्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसायटी की गवर्निंग बॉडी को नये सिरे से गठन किया गया है. इसके अध्यक्ष टाटा स्टील के वीपीसीएस डीबी सुंदरा रामम बनाए गए हैं. टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को वाइस प्रेसीडेन्ट बनाया गया है. चीफ कारपोरेट अफेयर्स मनीष गुप्ता को जेनरल सेक्रेटरी, निशित कुमाक सिन्हा को ज्वाइंट सेक्रेटरी, अवनीश अरूण को मानद कोषाध्यक्ष और आलोक कुमार, प्रणय सिन्हा और सतीश कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया है.
Advertisement
<

