
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की फाइनेंस कमेटी की बैठक सोमवार 3 नवंबर को शाम 5 बजे होगी. पिछले दिनों एजुकेशन लोन को लेकर हुए हंगामे के कारण बैठक स्थगित कर दिया गया था. इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंकेक्षित रिपोर्ट के साथ तीन माह का एकाउंट पेश किया जाएगा. साथ ही कर्मचारियों को एजुकेशन लोन के लिए बनाए गए नियम को भी पेश किया जायेगा.
Advertisement
<
