
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की फाइनांस कमेटी की 4 जुलाई को होनेवाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में बताया गया कि डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ा है. बैठक की अगली तिथि बाद में फिर निर्धारित होगी. उल्लेखनीय है कि मार्च, अप्रैल तथा मई माह के एकाउंट्स पेश करने के लिए 4 जुलाई को फाइनांस कमेटी की बैठक बुलायी गयी थी.
Advertisement
<
