
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी. अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसीडेन्ट शैलेश कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डॉ.शाहनवाज़ आलम, सहायक सचिव नीतेश राज, सहायक सचिव श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार आमोद कुमार दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट किए. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उनके सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई.
Advertisement
<

