
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा ट्यूब्स डिवीजन से पांच कर्मचारियों को ट्रांसफर कर दिया गया है. ट्यूब्स डिवीजन प्रबंधन ने पांच कर्मचारियों को टाटा स्टील के एलडी टू और एलडी वन में ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया है. विजय बांद्रा, समीर, सरस्वती, रामू और एक अन्य कर्मचारियों को मंगलवार को ट्रांसफर लेटर थमा दिया. इन सभी को तत्काल नई जगह पर ज्वाइन करने के लिए कहा गया है. ट्यूब्स डिवीजन में पदस्थापित ग्रुप वन में शामिल 36 कर्मचारियों का अन्यत्र तबादला करने की योजना है. इस योजना के तहत ही इनमें से इन कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है.
Advertisement
<

