
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के 16 सदस्यों को शुक्रवार को यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित किया गया. अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव नीतेश राज और श्याम बाबू ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट किए. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उनके सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई.
Advertisement
<

