
उदित वाणी, जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल ने वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया, जो पर्यावरणीय स्थिरता और शहरी वनीकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. एन रोड, बिष्टुपुर में लगभग 500 पौधे लगाए गए, जिनमें बकुल, करंज, नीम, अर्जुन, जामुन, कदंब, पेल्टोफोरम, गुलमोहर, आम और सीता अशोक शामिल हैं.
इन प्रजातियों का चयन उनकी तेज़ वृद्धि क्षमता के आधार पर किया गया है, जिससे शहरी हरित आवरण के विस्तार में तेजी आएगी. इस अभियान में 300 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में प्रणय सिन्हा, चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील तथा अतुल कुमार भटनागर, प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील यूआईएसएल उपस्थित थे.
इसके अतिरिक्त, कॉम्बी मिल में हॉर्टिकल्चर सर्विसेज टीम द्वारा एक समानांतर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 200 पुष्पीय पौधे लगाए गए.ये पहल टाटा स्टील यूआईएसएल की हरित अवसंरचना को सुदृढ़ करने और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.

