
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) ने 17 फरवरी 2026 को अपनी असाधारण साधारण सभा (ईजीएम) आयोजित की. इस बैठक की अध्यक्षता टाटा स्टील के वीपी और जेएमए के प्रेसीडेन्ट चैतन्य भानु ने की. बैठक में बोर्ड सदस्यों और प्रमुख कॉर्पोरेट एवं संस्थागत संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
कार्यवाही की शुरुआत में दो सेवानिवृत्त कार्यकारी बोर्ड सदस्यों सुनील तिवारी (टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल) और कर्नल मानस कुंडू (भारतीय सेना) को विदाई दी गई. नए व्यावसायिक दायित्वों के कारण इन दोनों का जमशेदपुर से स्थानांतरण हो गया है. इनकी जगह पर अतुल भटनागर, प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड और अनुराग छरिया, प्लांट हेड, जमशेदपुर, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल को जेएमए कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया.
नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए चैतन्य भानु ने अंतर-संगठनात्मक सहयोग और व्यावसायिक आदान-प्रदान की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया, जो क्षेत्र में प्रबंधन विकास और ज्ञान साझा करने के प्रमुख मंच के रूप में जेएमए की स्थिति को मजबूत करने में सहायक है.बैठक का समापन कार्यकारी बोर्ड और प्रबंधन टीम की सामूहिक फोटोग्राफ के साथ हुआ, जो एसोसिएशन की हालिया उपलब्धि ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आईमा) द्वारा प्रदान किए गए आईमा अवॉर्ड 2025 को चिह्नित करता है, जो उत्कृष्टता की राष्ट्रीय मान्यता है.

