
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर टाटा स्टील यूआईएसएल के 20 ग्रेजुएट ट्रेनीज (जीटी) का एक समूह टीएसयूआईएसएल की प्रबंधक-प्रशिक्षण अधिकारी सुकन्या दास के साथ शुक्रवार को टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा किया.
इस दौरान यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें टीडब्ल्यूयू के 100 गौरवशाली वर्षों के इतिहास की जानकारी दी. टाटा वर्कर्स यूआईएसएल के जीटी ने यूनियन की समृद्ध विरासत और योगदान के बारे में जानने में गहरी रुचि दिखाई और प्रेरित हुए. टाटा वर्कर्स यूनियन के माइकल जॉन सेंटर के निदेशक जयदेव उपाध्याय ने समूह को वीजी गोपाल हेरिटेज सेंटर के बारे में मार्गदर्शन दिया और इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी साझा की.
इस बातचीत में उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी और सहायक सचिव अजय चौधरी भी शामिल हुए.

