
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन के 45 कर्मचारियों ने अब तक स्पेशल सेपरेशन स्कीम का लाभ लिया है. ट्यूब्स डिवीजन में 3 नवंबर को कर्मचारियों के लिए एसएसएस यानि स्पेशल सेपरेशन स्कीम लाया गया था. यह स्कीम 30 नवंबर तक चलेगा. प्रबंधन ने इस स्कीम में पिछले स्कीम से अलग कई अतिरिक्त लाभ दिया है. इस स्कीम में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति की उम्र के बाद छह माह तक अंतिम बेसिक और डीए का शत प्रतिशत राशि अतिरिक्त दिया जायेगा.
Advertisement
<

